रांची, मई 27 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मार्ग पर बुढ़मू के पास बिंदिटांड़ निवासी 32 वर्षीय धर्मेन्द्र महतो की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम लगभग चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, 13 मई को धर्मेन्द्र की शादी हुई थी और 13 दिन बाद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। धर्मेन्द्र जोन्हा बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। जानकारी मिलने पर सिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा है, बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, धर्मेन्द्र महतो ने 13 मई को दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से एक छह साल का पुत्र है। धर्मेन्द्र महतो पेशे से चालक था। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.