चतरा, मई 4 -- सिमरिया। भाकपा पार्टी 13 मई को सीओ के खिलाफ आंदोलन करेगी, साथ ही अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन करेगी। आंदोलन को लेकर पार्टी के जिला मंत्री गयानाथ पाण्डेय और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। कहा कि 13 मई को रैली सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन सीओ के भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन में सिमरिया के आम जनता अपने परंपरागत हथियार के साथ सीओ के खिलाफ आक्रोशित प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नप परिसर के पोखरा संरक्षण को ले आंदोलन की घोषणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...