नई दिल्ली, मई 10 -- Apara Ekadashi Vrat Ke Niyam, Apara Ekadashi 2026, अपरा एकादशी: हर महीने में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकदशी तिथि को व्रत रखा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस साल ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह एकादशी उदया तिथि में बुधवार को पड़ रही है। इस साल अपरा एकादशी पर प्रीति योग का संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है। अपरा एकदशी का व्रत रख रहें हो या नहीं, कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अपरा एकादशी के दिन किन नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।13 मई को अपरा एकादशी, एकदशी व्रत के इन नियमों का पालन जरूरी2026 में अपरा एकादशी कब से कब तक है? हिंदू पंचाग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की कृष...