नई दिल्ली, मई 21 -- अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर या सिनेमाघरों में कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। 21 मई और 22 मई को थिएटर के साथ-साथ नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। यहां रही लिस्ट।ओटीटी रिलीज1. द बरोस (The Boroughs) ओटीटी: नेटफ्लिक्स रिलीज डेट: 21 मई, 2026 जॉनर: हॉरर और इमोशनल ड्रामा कहानी: इस फिल्म की कहानी सैम (अल्फ्रेड मोलिना) नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। सैम रिटायर होने के बाद एक शांत जगह पर रहने चले जाते हैं। वहां जाने के बाद उन्हें पता चलता है कि उस जगह पर कोई भूतिया या रहस्यमयी ताकत छिपी हुई है। क्यों है अलग: इसकी खास बात ये है कि इसमें आमतौर पर दिखने वाले...