मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। खास बात ये है कि इस बार प्रत्येक ब्लाक में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीन ब्लाकों में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम के निर्देशन में आयोजित होने वाली परीक्षा पर डीआईओएस, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य भी निगरानी करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2026-27 के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार छात्रों को दूसरे ब्लाक में परीक्षा देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। मैनपुरी ब्लाक के लिए जीजीआईसी मैनपुरी, एसडी इंटर कॉलेज हसनपुर, घिरोर ब्लाक के छात्र जीजीआईसी घिरोर, जीआईसी मैनपुरी में परीक्षा देंगे। कुरावली ब्लाक में मलिखा...