कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1999 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी के कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवोदय विद्यालय की ओर से प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एन. कुमार एवं परीक्षा प्रभारी मनोरंजन कुमार ने परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। प्रखंडवार परीक्षार्थियों की व्यवस्था हर केंद्र पर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सेंटर लेबल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्रों पर वि...