औरैया, दिसम्बर 10 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी ने की। इस दौरान अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जनपद के सभी न्यायालयों और प्रशासनिक न्यायालयों में लंबित वादों, नोटिस तामिला और तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। इसमें वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित रूप से किया ज...