गढ़वा, मई 24 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण के साथ किया गया। मौके पर पूर्व बैंक मैनेजर निरंजन तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहां बिना कृषि के सब कुछ अधूरा है। भारत की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नई-नई तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। उससे वह एक सफल उद्यमी बनकर आगे बढ़े। जितेंद्र कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में काफी संभावनाएं है। जरूरत है तो इस क्षेत्र में हो रही प्रगति को पहचानने और अपनाने की। उन्होंने कहा कि कृषि को उद्यम के रूप में अपनाकर कार्य करने से निश्चित ही सफलत...