फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- 23 जनवरी को घर से सामान देने के लिए बड़ा बाजार आया युवक का शव बुधवार को शिकोहाबाद स्थित एटा रोड स्थित रोटी बैंक के पास नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका प्रकट की है। व्यापारी प्रशान्त जैन निवासी एटा चौराहा मुस्तफाबाद रोड 23 जनवरी की सायं अपने सामान का वितरण करने बड़ा बाजार गया था। उसके बाद से व्यापारी गायब हो गया। युवक के परिजनों ने युवक को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तब पत्नी ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को जब रोटी बैंक के पास कुछ लोगों ने एक युवक का शव नाले में पड़े देखा तो हैरत में पड़ गए। मामले की पहले से जांच चल रही थी। सीसीटीवी में वह...