उरई, मार्च 9 -- कोंच। नगर में कॉस्मेटिक सामान के एक विक्रेता की 21 वर्षीय बेटी के बुर्का पहनकर घर से जाने की घटना में सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन और कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कड़ी दौड़भाग कर आखिरकार 13 दिन बाद उक्त छात्रा को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस के अनुसार युवती द्वारा अपने साथ घर से ले जाये गए करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण, 10 सिल्ली चांदी की और कुल 75 हजार रुपए में से 55 हजार रुपए नगदी बरामद कर ली गई है। अब पुलिस युवती को अपने साथ में ले जाने वाले उसके सहपाठी पुरुष मित्र की तलाश में जुट गई है, पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। फिलहाल बरामद युवती का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराने की कार्यवाही में पुलिस संलग्न है। सामने आया है कि युवत...