कानपुर, जून 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 13 दिन से चल रही लेखपालों की हड़ताल आखिरकार सोमवार को खत्म हो गई। एडीएम फाइनेंस ने धरना स्थल पहुंचकर लेखपालों की मांगें मान लीं। लेखपालों के खिलाफ एक साल में हुई कार्रवाई खत्म होगी। तहसीलदार घाटमपुर के खिलाफ लेखपाल प्रत्यावेदन देंगे। कमेटी बनाकर जांच होगी। मनमानी कार्रवाई और उत्पीड़न को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने पहले घाटमपुर और फिर सदर तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। लेखपालों ने कार्यवाहक तहसीलदार घाटमपुर पर मनमानी करने का आरोप लगाकर उनको हटाने की मांग की थी। 13 दिन तक लगातार लेखपालों का धरना प्रदर्शन चला। यह भी पढ़ें- लेखपालों का राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन लटका, DPC के बाद भी जारी नहीं हुई चयन सूची लेखपालों ने कामकाज ठप करके आंदोलन जारी रखा। इससे आय, जाति...