नई दिल्ली, मई 8 -- CMF Watch 3 Pro Sale live in India: नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है लेकिन स्टाइलिश लुक के साथ धांसू फीचर्स भी चाहिए, तो CMF Watch 3 Pro आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम इसकी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज से यह वॉच भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत यह पूरे 1000 रुपये सस्ती मिल रही है। वॉच में 1.43-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इसमें 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ डुअल-बैंड GPS और AI-पावर्ड फिटनेस फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। दावा है कि यह फुल चार्ज में 13 दिनों तक चल सकती है। बता दें कि ग्लोबल लॉन्च होने के करीब एक साल बाद इसे भारत में लॉन्च किया गया है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटे...