बागपत, अप्रैल 6 -- पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 23 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें 13 दरोगा और 10 सिपाही शामिल हैं। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरित दरोगाओं में संजय कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ से रमाला थाने भेजा गया है। दरोगा महेंद्र सिंह को थाना छपरौली से थाना बागपत स्थानांतरित किया गया है, जबकि दरोगा जगबीर सिंह को मलकपुर चौकी से छपरौली थाने भेजा गया है। बड़ागांव चौकी प्रभारी रहे दीपक कुमार को खेकड़ा थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। कई दरोगाओं को नई चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। इनमें दरोगा सनव्वर अली को थाना छपरौली से रमाला क्षेत्र की किरठल चौकी प्रभारी, दरोगा अनिल कुमा...