हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 24 -- मथुरा पुलिस ने 'ऑपरेशन बजरंग' के तहत रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। 13 थानों की करीब 250 पुलिस वालों ने शेरगढ़ क्षेत्र के दो गांवों ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान 34 को साइबर ठगी में गिरफ्तार किया गया। हालांकि 45 शातिर खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, दर्जनों मोबाइल, चार बाइक, एक कार बरामद की है। इन सभी पर साइबर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में रविवार सुबह पांच बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में एएसपी, चार सीओ, 13 थानों की पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने शेरगढ़ के गांव जंघावली और विशंभरा की घेराबंदी कर घरों में दबिश दी। इतनी सुबह काफी लोग घरों में सो रहे थे तो कुछ जंगल की ओर नित्य कर्म के लिए जा रहे थे। भारी संख्या में पुलिस देख गांव में खलबली...