रुद्रपुर, मार्च 9 -- नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता साहिब की सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले 13 डायरेक्टरों को दिए गए नोटिस वापस लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में दोनों पक्षों के डायरेक्टर आमने-सामने आए। संभावित टकराव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता और महासचिव अमरजीत सिंह के संचालन में करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान कुछ समय के लिए तनातनी का माहौल भी बना रहा। कमेटी की तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर पहले 13 डायरेक्टरों को सदस्यता समाप्त करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। बैठक शुरू होते ही इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के डायरेक्टर आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद सीओ बीएस धौनी ने दोनों पक्षों को शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.