बिहारशरीफ, जून 7 -- रोजगार के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद राजगीर, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य 13 जून को राजगीर आएंगे। वे शहर के नाहूब मोड़ स्थित एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। राजगीर प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजगीर के विकास में हो रही अनदेखी, बेरोजगारी, मजदूरों के पलायन और स्कीम वर्करों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से एक ही परिवार का कब्जा होने के बावजूद राजगीर का विकास नहीं हो पाया है। इन्हीं जनसरोकार के मुद्दों को लेकर पार्टी महासचिव कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...