वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 13 जून को कैंट स्टेशन से गया (बिहार) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या-04208 कैंट स्टेशन से शाम सात बजे प्रस्थान करेगी। वाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन यह ट्रेन गया पहुंचेगी। ट्रेन में अनारक्षित श्रेणी के 12 और एक एसएलआर कोच लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल में परीक्षा को लेकर चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन यह भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Level Cut Off : क्या रही रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रीजनवाइज कटऑफ, रिजल्ट हुआ जारी, Link

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...