जौनपुर, जून 21 -- नौपेड़वा। बक्शा के संवसा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बबुरा फीडर की बिजली शनिवार को करीब 13 घंटे बाद बहाल हो सकी। लाइन में खराबी आने से फीडर से जुड़े लगभग दस गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे मलिकानपुर गांव में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके चलते बबुरा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई और फीडर से जुड़े करीब दस गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली गुल रहने से उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। लोगों ने विभागीय अधिकारियों और शिकायत केंद्र पर फोन कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। देर शाम मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद करीब साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...