13 को होगी दिशा समिति की बैठक
जामताड़ा, जून 13 -- जामताड़ा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 13 जून को समाहरणालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नलिन सोरेन करेंगे। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी तथा सारठ विधायक उदय शंकर सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष,छह प्रखंडों के प्रमुख,जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पिछली दिशा बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यवाही प्रतिवेदन (एटीआर) की भी समीक्षा होगी। विभिन्न विभागों को योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिला परिषद बोर्ड की बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.