बलिया, जनवरी 10 -- बलिया। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कल्पना मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की बैठक 13 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए बनी 'जनपद स्तरीय निगरानी समिति' सहित सदस्यों द्वारा योजना के प्रगति की समीक्षा होगी। साथ ही आगामी लक्ष्यों को लेकर रणनीति बनाई जायेगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी को इस समिति में सदस्य नामित किया है। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष व परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा सचिव हैं। वहीं सदस्यों में ब्लॉक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव, एलडीएम सुशील कुमार के साथ ही सभी ब्लॉक के बीडीओ शामिल हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.