देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली संगठन उत्तराखंड द्वारा आगामी 13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने राज्य की सभी जिला इकाइयों को पत्र जारी कर पदाधिकारियों और सदस्यों को दून पहुंचने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...