बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पर बैठक की गयी। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि मनरेगा जागरूकता पद यात्रा 13 फरवरी को ककोड़ा से निकाली जायेगी। यह यात्रा 15 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद उझानी के आंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न होगी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कश्यप, मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह, नरेश चंद्र शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...