शाहजहांपुर, मार्च 15 -- जिले में शनिवार को यूपीएसआई परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6707 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2413 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में 3330 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3377 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1183 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने जीए...