मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी। डॉ राधा कृष्णन सभागार में 06 जून की शाम सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा व जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ डब्ल्यूआरडी के योजनाओं की समीक्षा हुई। अध्यक्षता डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने की। मनरेगा के कई पैरामीटर पर कई प्रखंड लगातार समीक्षा के बाद भी पीछे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए 13 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा से शोकॉज पूछा गया है। कल्याणपुर, पहाड़पुर,अरेराज, संग्रामपुर,कोटवा, मोतिहारी, केसरिया, तुरकौलिया, छौड़ादानों, पकड़ीदयाल, आदापुर, मेहसी व मधुबन प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी से शोकॉज किया गया है। प्रखंड तेतरिया के सेमराहा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद रिजवान अंसारी के स्पष्टीकरण करने के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। डीडीसी ने इसे ग...