13 करोड़ की लागत से बनी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू
कौशाम्बी, मई 10 -- देवीगंज बाजार को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा कमालपुर से अंतू का पुरवा तक 3.3 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का निर्माण माह भर पहले कराया गया था। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क एक माह के भीतर ही धंसने लगी है। खबर को हिन्दुस्तान ने नौ मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी की टीम रविवार को मरम्मत कार्य में लग गई। कमालपुर से अंतू का पुरवा तक 3.3 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का निर्माण माह भर पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया। निर्माण की गुणवत्ता की पोल गुरुवार शाम सड़क किनारे हुए धंसाव ने खोल दिया। इतना ही नहीं इसी स्थल पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से बच गया। महज एक माह मे बने बाईपास की नई सड़क की खराब स्थिति देख क्षेत्रीय लोगों में भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.