13 करोड़ 45 लाख से शहर में होंगे विकास कार्य
गाजीपुर, जून 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की बोर्ड बैठक में 13 करोड़ 45 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय विवरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई तथा नगर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर और नाला क्लीनिंग मशीन की खरीद का निर्णय लिया गया। इससे सकरी गलियों और नालियों की सफाई में सुधार होगा। वहीं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आरसीसी नालियों और पटियों के निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया। नगर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 80 स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों और कार्यालयों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। गंगा घाटों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.