गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर। नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर पालिका की ओर से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से शहर की लगभग 80 सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विश्वेश्वरगंज से रजपुरा मोड़ तक नाला निर्माण भी कराया जाएगा। नगर पालिका के अनुसार इस योजना के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा, जिनमें शास्त्रीनगर से विकास भवन तक की सड़क भी शामिल है। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों की कई छोटी-बड़ी सड़कों का भी निर्माण और मरम्मत कराया जाएगा।शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से कूड़ा ढोने क...