संभल, मई 29 -- संभल। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार नहीं थमेगी। जनपद की 670 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग की करीब 13 करोड़ रुपये की धनराशि अभी शेष है, जिससे अधूरे विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। प्रशासन ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाकर विकास कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। सबसे ज्यादा 2.52 करोड़ रुपये की धनराशि बनियाखेड़ा ब्लॉक में शेष बची है। वहीं 15वें वित्त आयोग की राशि खर्च करने में रजपुरा ब्लॉक सबसे पीछे रहा, जबकि पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि खर्च करने में असमोली ब्लॉक अव्वल रहा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गांवों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। प्रशासन ...