13 करोड़ की लागत से होगा गढ़वा से भिखही मोड़ तक सड़क का निर्माण
गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पुरनचंद चौक के समीप रविवार को गढ़वा से भिखही मोड़ तक बनने वाली 13 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास सांसद विष्णुदयाल राम और विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने नारियल फोड़कर किया। 13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क को क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के समाधान का अवसर मिलता है और उसी जिम्मेदारी के तहत इस सड़क निर्माण की पहल की गई है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में बनी यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। उक्त कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण की मांग को दिशा की बैठक में मजबूती से उठाया गया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.