नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- शेयर बाजार में कई ऐसे निवेशक भी हैं जो डिविडेंड देने वाली कंपनियों की तलाश में रहते हैं। ये निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले इन कंपनियों के शेयर खरीदकर डिविडेंड के हकदार बन जाते हैं। अगर आप भी उन निवेशकों में हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, 13 कंपनियां गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को 'एक्स-डिविडेंड' (ex-dividend) हो जाएंगी। इन कंपनियों से मिलने वाले डिविडेंड का लाभ पाने के लिए बुधवार, 11 नवंबर तक शेयर खरीदना जरूरी है। इन कंपनियों ने प्रति शेयर 5 पैसे से लेकर 90 रुपये तक डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कई कंपनियां नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत तक भुगतान भी कर देंगी। आइए डिटेल में जानते हैं कि किस कंपनी ने कितने रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Bayer क्रॉपसाइंस: इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 90 रुपये प्रति ...