चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए चक्रधरपुर शहर में आगामी 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक घाट-पाठ, मेला एवं मां पाऊडी मंदिर पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया जाएगा।जिसकी सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष संस्कृत बचाए संस्कृति अपनाए के थीम पर मेला व पूजा पाठ का आयोजन होगा। इसके लिए दो समिति का गठन किया गया है। जिसमें घाट पाठ आयोजन समिति एवं मेला संचालन समिति शामिल है। वहीं लॉटरी के माध्यम से दुकानदारों को दुकान आवंटित की जाएगी। रसीद में क्व्यूआर स्कैनर लगाया जाएगा। पार्किंग के लिए लोगों को शुल्क देना पड़ेगा। मेला संचालक समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर नायक तथा घट पूजा समिति के अध्यक्ष बने पापुस साहू कों बनाया गया। इस मौके पर काफी कार्यभार एवं कार्...