हरिद्वार, अप्रैल 5 -- स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत जिले में प्रथम रविवार को विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम ज्वालापुर स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में हुआ। स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि जो देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भूल जाता है वहां नए शूरवीर पैदा नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। यह जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज तक जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश आर्य, अर्जुन सिंह राणा, हरविंद्र सिंह, सूनृता विद्यालंकार, अरुण पाठक और डॉ. संजय कुमार ...