मधुबनी, अप्रैल 10 -- संदीप कुमार मधुबनी। 13 अप्रैल को 50 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। आठवीं से ग्रेजुएशन पास युवकों के लिए अवसर है, उक्त बातें जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने बताया कि युवक, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से को जिला परिषद कैम्पस में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19-40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 17,000 -25,000 के वेतन के साथ ईएस आई, पीएफ आदि सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...