मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी 13 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल में नगर निगम का एक भी सफाईकर्मी या दैनिककर्मी शामिल नहीं होगा। इसे अवैध हड़ताल बताते हुए सभी कर्मियों ने पूर्ववत अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहने का निर्णय लिया है। यह बातें नगर निगम श्रमिक यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय केशरी ने नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में कही है।ज्ञापन सौंपने के बाद श्री केशरी के नेतृत्व में पहुंचे पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने सप्तम वेतनमान लागू करने, दैनिक कर्मियों को प्रतिदिन 713 रुपये मजदूरी, आठ सीएल, रविवार का सवैतनिक अवकाश, लंबित पंचम एवं षष्ठ वेतन अंतर का भुगतान, उपस्थिति पंजी के आधार पर वीसीआर निर्माण तथा अनुकंपा नियुक्ति सहित कई लंबित मांगों को नगर आयुक्त के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस पर नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.