सासाराम, जुलाई 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीएम दीपक कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में 13 अगस्त तक 29586 नए राशन कार्ड जारी किए जाने हैं, जिसके लिए प्रतिदिन 980 राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...