सासाराम, जुलाई 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम के साथ समीक्षा बैठक की। समाहरणालय से डीएम दीपक कुमार मिश्र समेत संबंधित विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बताया कि जिले के लिए 13 अगस्त 2026 तक 29586 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिदिन 980 नए राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...