13 अगस्त को जिले में भाकियू टिकैत का ट्रैक्टर मार्च, अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन
सहारनपुर, अगस्त 7 -- सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 अगस्त को जिले भर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार पहले यह कार्यक्रम 10 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा को देखते हुए इसे स्थगित कर 13 अगस्त कर दिया गया है। इस दिन जिला, ब्लॉक, तहसील और नगर मुख्यालयों पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाकियू मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि संबंधी लंबित मांगों के साथ सहारनपुर के स्थानीय मुद्दे जैसे गन्ना भुगतान, सर्किल रेट में वृद्धि और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। भाकियू ने किसानों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ कार्यक्रम में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.