नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- HD Fire Protect IPO: एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कंपनी का आईपीओ 13 अक्टूबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में शेयर को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। मार्केट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म आईपीओ वॉच के मुताबिक, कंपनी का शेयर 55 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब 326 रुपये मानी जा रही है। हालांकि, जीएमपी अनऑफिशियल होता है और लिस्टिंग के दिन शेयर की वास्तविक कीमत इससे अलग हो सकती है।पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल एचडी फायर प्रोटेक्ट का करीब 712.31 रुपये करोड़ का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी...