रामपुर, अक्टूबर 2 -- रामपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी है। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (27127) के समन्वयक डॉ. सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि बी.ए., बी.कॉम., एम.कॉम., एम.ए. (विभिन्न विषय), एमएसडब्ल्यू और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी समर्थ पोर्टल (इग्नू एडमिशन) पर क्षेत्रीय केंद्र 39 (नोएडा) व रामपुर केंद्र का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यरत युवा और नियमित विद्यार्थी भी इग्नू से दोहरी डिग्री या पत्राचार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र रामपुर महाविद्यालय में ही रहेगा। प्राचार्य प्रो. जागृति मदान ढींगरा ने बताया कि इग्नू की लचीली व किफायती दूरस्थ शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के करियर निर्माण में अ...