देहरादून, जनवरी 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 13वीं गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में हुए समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का शुभारंभ शहीद स्मृति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भरत सिंह रावत (सेना मेडल) ने सभी गौरव सेनानियों और उनके परिजनों को बटालियन के स्थापना दिवस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन करते हुए कैप्टन दरवान सिंह कैंतुरा ने बटालियन के 50 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि बटालियन ने अपने पांच दशकों के इतिहास में जो गौरव हासिल किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार दयाल सिंह पंवार ने कहा कि उनका संगठन हमे...