औरैया, फरवरी 16 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिधूना रोड स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 13वां श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ शुरू हुआ। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन भक्ति-भाव का माहौल बना रहा। अखंड पाठ के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए। नारायण शुक्ला ने दोहे और चौपाइयां गाकर भक्तों का मन मोह लिया, जिससे मंदिर परिसर में श्रद्धालु देर तक रुके रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक रामप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अखंड पाठ का समापन मंगलवार को होगा। समापन के बाद हवन-पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान नितिन द्विवेदी, गुंजन, आयुष, संतोष, गोविंद मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, अनुप द्विवेदी सहित कई श्रद्धालु म...