नवादा, अप्रैल 4 -- ​नवादा। राजेश मंझवेकर जिले में आगामी गरमा 2026 सीजन के लिए कृषि रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इस वर्ष नवादा के सभी 14 प्रखंडों में कुल 13,843.321 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न फसलों के आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में सबसे अधिक जोर दलहन और मक्का की खेती पर दिया गया है, जो जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यत: किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम जिला कृषि विभाग द्वारा उठाया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि नवादा जिला मूंग के उत्पादन का बड़ा केंद्र बनने की राह पर है। कुल लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा, यानी 10,953.305 हेक्टेयर केवल मूंग के लिए आवंटित किया गया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मक्का है, जिसका लक्ष्य 1,558.628 हेक्टेयर निर्धारित है। तिलहन फसलों में सूरजमुखी...