नई दिल्ली, मार्च 14 -- पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुआ मोटोरोला एज सीरीज का धांसू फोन- Motorola Edge 60 Fusion अमेजन पर धांसू डील में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 1799 रुपये की छूट के बाद 23200 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन टोटल 2799 रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। कंपनी इस फोन पर 1160 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 22 हजार रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन आकर्षक ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फ...