गोपालगंज, सितम्बर 24 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कटेया थाने के पडरिया नहर पुल, कटेया बाइपास व नगर थाने के कररीया जीन बाबा के स्थान के समीप से गुरुवार को 1292 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गया। टीम ने मौके से तस्करी में शामिल एक कार, एक ई-रिक्शा व एक बाइक जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर मांझागढ़ थाने के सुदासाह के टोला गांव के बिट्टु कुमार व कटेया थाने के कलेनापुर गांव के निरज कुमार यादव है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम प्रत्येक दिन की तरह यूपी सीमा से जुड़ने वाले सभी सड़कों पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार, एक ई-रिक्शा व एक बाइक से शराब बरामद किया गया। शराब की बराम...