साहिबगंज, जून 20 -- साहिबगंज। सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भारी कमी है। कायदे से जिला में कक्षा एक से 12 वीं तक के प्रत्येक स्कूल के लिए कम से कम एक एक फिजिकल शिक्षक होने चाहिए। लेकिन वर्तमान में जिला के सभी प्रकार के 1280 स्कूलों के लिए महज 31 फिजिकल शिक्षक हैं। इस कारण सामान्य शिक्षकों के सहारे दूसरे स्कूलों में बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधियां व फिजिकल शिक्षण दिया जाता है। दरअसल, विभाग ने पहली से 12वीं तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने का फैसला किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसके लिए नया पाठ्यक्रम भी तैयार किया है। शरीरिक शिक्षकों की कमी के चलते स्कूल में विद्यार्थियों के लिए खेल व शारीरिक गतिविधियां संचालित नहीं हो पाती है। सबसे अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के स्तर पर नियमित शारीरिक शिक्षकों का भारी टोटा ह...