पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 76 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं, जबकि 1280 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर बार के नए नेतृत्व का चयन करेंगे। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या और मतदाताओं की सक्रियता ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव जैसे प्रमुख पदों पर 6-6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इन पदों पर सीधी टक्कर के बजाय बहुकोणीय मुकाबला होने से परिणाम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। संयुक्त सचिव पद पर 10 और सहायक सचिव पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे इन पदों पर प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जबकि अंकेक्षक पद पर तीन प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.