भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर। सदर अस्पताल में शनिवार को हजयात्रा की तैयारी में जुटे 135 में से 127 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। निरीक्षण के लिए सिविल सर्जन अशोक प्रसाद व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रतन भी सदर अस्पताल पहुंचे थे। हज कार्यकर्ता हाजी मो. उमर फारूक ने बताया कि हज यात्रियों को हेल्थ कार्ड दे दिया गया है। हज को लेकर पहली ट्रेनिंग हाजी असजद नाजरी नजर की देखरेख में कैंप रविवार को सुबह नौ बजे से चंपानगर में लगेगी। मौके पर हाजी मो. शहाबुद्दीन, हबीब मुर्शिद खां, मंजर आलम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...