मथुरा, मई 18 -- बेसिक शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधायक बल्देव पूरन प्रकाश इलेक्ट्रिक ऑटो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने डीजल/पेट्रोल की बचत करने हेतु सभी से आग्रह किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव देखा गया। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, संबंधित अधिकारी, अनुदेशक व शिक्षक उपस्थित रहे। विधायक द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- अनुदेशकों को मिला सम्मान, बढ़े मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए इस अवसर पर वि...