लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- जिले के 1406 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सहायिका चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 1265 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सहायिका का चयन हो गया है जबकि 141 केन्द्रों पर कोई आवेदन प्राप्त न होने, आरक्षण से भिन्न आवेदन होने या पात्र ओवेदक न मिलने के कारण चयन नहीं हो सका है। चयन सूची एनआईसी की वेबसाइट के अलावा विकास भवन, ब्लाकों और विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि जिले में 1406 रिक्त पदों पर सहायिका चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। जिले में कुल 12925 आवेदन किए गए। आवेदनों की जांच के बाद चयन के लिए प्रथम व द्वितीय वरीयता की आवेदिकाओं के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराया गया। चयन समिति ने अभिलेखों के आधार पर प्रथम वरीयता का चयन किया गया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.