12646 लीटर शराब की गई नष्ट
मोतिहारी, अगस्त 2 -- सिकरहना। ढाका थाना में 106 कांडों में जब्त 12646 लीटर शराब का विनष्टीकरण रविवार को किया गया। इसमें 4353 लीटर अंग्रेजी व 8293 लीटर नेपाली शराब है। सीओ अर्चिता भारती के देखरेख व थानाध्यक्ष राजरूप राय की मौजूदगी में जेसीबी से शराब का विनष्टीकरण किया गया। सभी शराब को एक जगह रख उसपर जेसीबी चलाया गया। काफी मात्रा में शराब को नष्ट किये जाने से पानी की धार की तरह शराब बह रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.